फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधान सभा का विशेष सत्र 17 दिसंबर को, मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Tue, 15 Dec 2020 11:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने गुरुवार (17 दिसंबर) को विधान सभा विशेष सत्र बुलाया है। इसमें भाजपा साशित उत्तरी एमसीडी के 2400 करोड़ रुपये कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि एमसीडी में 2400 करोड़ रुपये की हेराफेरी पर दिल्ली विधान सभा का एक दिन का विशेष सत्र गुरुवार को आयोजित होगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि एक दिवसीय सत्र में सिर्फ भ्रष्टाचार पर चर्चा होगी। बाद में इस बारे में सदन में प्रस्ताव भी पारित हो सकता है।

आप पिछले कई दिनों से एमसीडी के खिलाफ भ्रष्टाचार लगाते हुए हमलावर है। रविवार को सीबीआई जाच की मांग करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री और उप-राज्यपाल के आवास पर धरना देने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने इसकी जांच का आदेश पहले ही दे रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें