फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को पत्र लिखने वाले मासूम का होगा इलाज      

Wed, 27 Sep 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंकल बोलने और अपनी मदद के लिए पत्र लिखने वाले मास्टर वरूण का अब इलाज होगा। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किडनी फेलियर वरूण के इलाज का पूरा खर्चा उत्तराखंड की एक संस्था ने उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



 

डेमो पिक
उत्तराखंड के नेता और संस्था आई आगे  
उधर, विज्ञान मंत्रालय ने भी वरूण की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मंत्रालय के अतिरिक्त निजी सचिव की ओर से मांग की गई है कि वरूण के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान की जाए।       

    

डेमो पिक
हंस कल्चरल सेंटर की ओर से पूरा खर्चा उठाईगी संस्था    
बता दें कि मोदी अंकल, क्या मैं मर जाऊंगा? सवाल पूछने वाले मास्टर वरूण के दर्द भरे शब्दों को जब अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो बुधवार सुबह ही उत्तराखंड के विधायक गणेश जोशी बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों और डॉक्टरों से बातचीत के बाद हंस फाउंडेशन से संपर्क किया। माता मंगला और भोले महाराज की प्रेरणा से संचालित यह फाउंडेशन कई गरीब बच्चों का अब तक इलाज करवा चुका है।

 

डेमो पिक
उत्तराखंड के मंत्री के भाई हैं संस्था के चेयरपर्सन      
फाउंडेशन के सचिव चंदन सिंह भंडारी ने बताया कि  माता मंगला और भोले महाराज ने हंस कल्चरल सेंटर के द्वारा वरूण के इलाज का पूरा खर्चा अस्पताल प्रबंधन को देने का फैसला लिया है। चूंकि नियमों के तहत मरीज के कागजों की पहले जांच होती है, उसके बाद ही सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसलिए वरूण के सभी दस्तावेजों की जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन को साढ़े 8 लाख रुपये उपलब्ध करा दिए जाएंगे।       

 
विज्ञापन

डेमो पिक
कौन है मास्टर वरूण      
मास्टर वरूण एक 13 साल का लड़का है, जो दिल्ली के बल्लिमारान इलाके का रहने वाला है। यह इलाका मशहूर शायर मिर्जा गालिब को लेकर प्रसिद्घ है। पीएम मोदी को भेजे पत्र में वरूण ने मिर्जा गालिब तक का जिक्र किया है। पिता कमल किशोर ने बताया कि वरूण लंबे समय से बीमार है, किडनी फेलियर होने की वजह से उसे ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी गई है। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उसका इलाज नहींहो पा रहा था। इसीलिए वरूण ने अपने इलाज के लिए पीएम मोदी को दर्द भरा पत्र भी लिखा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें