फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डेढ़ साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, लोगों ने नशे में धुत आरोपी को पकड़ा

Sun, 24 Aug 2025 11:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार रविवार को कापसहेड़ा थाना के अंतर्गत बिजवासन गांव में डेढ़ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली। पुलिस को बच्ची की मां ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसका 24 साल का पड़ोसी उसकी डेढ़ साल की बेटी को अपने कमरे में ले गया। कुछ देर बाद अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। दरवाज़ा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला 24 साल का युवक है, जिसने अपने कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को कापसहेड़ा थाना के अंतर्गत बिजवासन गांव में डेढ़ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली। पुलिस को बच्ची की मां ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसका 24 साल का पड़ोसी उसकी डेढ़ साल की बेटी को अपने कमरे में ले गया। कुछ देर बाद अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। दरवाज़ा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर उसने बच्ची को बिना कपड़े में देखा। वह खून से लथपथ हालत में थी। आरोपी नशे की हालत में था। वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें