फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालंपिक चैंपियनशिप में ए नलिनी ने जीते 3 स्वर्ण पदक

Sun, 23 Oct 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में संपन्न हुई जिला स्तरीय पैरालंपिक चैंपियनशिप में दिव्यांग ए नलिनी ने तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने डिस्कस थ्रो, शॉटपुट एवं जेवलीन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


अमेरिका के मिशीगन में हुई प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण व एक कांस्य पदक, बैंगलूरू में आयोजित नेशनल पैरालंपिक चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक, वर्ष 2008 में एशियन बैडमिंटन, वर्ष 2009 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के ग्रीन फील्ड स्थित मुख्यालय में सीए के पद पर नियुक्त है। तीन वर्ष की उम्र में पोलियो से ग्रस्त होने के बाद कठिन परिस्थितियों का सामना किया लेकिन उन्होंने हौसला नहीं हारा। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय पैरालंपिक प्रतियोगिता में 20 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें