फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: समयपुर बादली के दो गोदामों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-दमकल की 23 गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर पाया काबू, एक गोदाम में कैल्शियम कार्बोनेट और दूसरे में प्रिंटिंग प्रेस और उसका कच्चा माल था
विज्ञापन

-शाम में डीएनडी क्रॉसिंग के पास यमुना किनारे जंगल क्षेत्र में लगी आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर दो गोदामों में भीषण आग लग गई। एक गोदाम में एक गोदाम में कैल्शियम कार्बोनेट था, जबकि दूसरे में एक प्रिंटिंग प्रेस तथा उसका कच्चा माल रखा था। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं शाम में डीएनडी क्रॉसिंग के पास यमुना किनारे जंगल क्षेत्र में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के मुताबिक दोपहर करीब 3.50 बजे विभाग को समयपुर बादली के सिरसपुर की गली नंबर-14 स्थित एक गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आस पास से करीब आधा दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा। लेकिन वहां पहुंचने पर आग की भयावहता को देखते हुए कुल 23 गाड़ियाें को मौके पर बुला लिया गया। जांच में पता चला कि आग कैल्शियम कार्बोनेट रखे गोदाम में लगने के बाद बगल में स्थित प्रिंटिंग प्रेस तथा उसका कच्चा माल रखे गोदाम में फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें