फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुना सफाई के लिए 31 घाटों पर आज महा-अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुबह 8 से 10 बजे तक एक साथ चलेगा अभियान
विज्ञापन

सांसदों-विधायकों समेत प्रमुख नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली भाजपा ने संयुक्त महा-अभियान शुरू किया है। इसके तहत रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक यमुना के 31 प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 31 प्रमुख नेताओं, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग घाटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

यमुना तट के 31 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सफाई की विस्तृत योजना तैयार की गई है। प्रत्येक घाट पर मुख्य नेता के साथ एक साइट इंचार्ज भी तैनात रहेगा, ताकि सफाई कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके। सोनिया विहार ढाई पुश्ता पर सांसद मनोज तिवारी, रामघाट-1 पर बांसुरी स्वराज, वजीराबाद बैराज के पास राघव चड्ढा और सोनिया विहार प्रथम पुश्ता पर स्वाति मालीवाल अभियान का नेतृत्व करेंगी। कालिंदी कुंज में रामवीर सिंह बिधूड़ी, वासुदेव घाट पर जय प्रकाश, आईटीओ हाथी घाट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कुलजीत चहल तथा ओल्ड रेलवे ब्रिज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सफाई अभियान की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें