फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झूले के इस्तेमाल को लेकर विवाद में चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदनी महल इलाके में वारदात, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में जंपिंग झूले के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय मेहताब की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ा है। दोनों की उम्र 16 और 17 वर्ष बताई गई है।



मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे चांदनी महल थाना पुलिस को सुईवालान चौक पर एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को परिजन पहले ही लोक नायक अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मेहताब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मेहताब अपनी बेटी के साथ सुईवालान चौक स्थित बच्चों के जंपिंग पैड के पास मौजूद थे। उनकी बेटी झूले पर झूल रही थी। इसी दौरान दो किशोर वहां पहुंचे और झूले का कथित रूप से गलत इस्तेमाल करने लगे। मेहताब ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।



पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने चाकू निकालकर मेहताब के सीने पर वार कर दिया, जबकि दूसरे ने चाकू को और गहराई तक धकेल दिया। गंभीर रूप से घायल मेहताब को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


आरोपी बोले-थप्पड़ मारा...इसलिए किया हमला

हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर दोनों नाबालिगों की पहचान कर देर रात तुर्कमान गेट क्षेत्र से उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विवाद के दौरान मेहताब ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था, जिससे वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। इसी गुस्से में उन्होंने हमला किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू, आरोपियों के कपड़े और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें