फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुल्तानपुर, बदायूं के लिए भगवान के होने व न होने के विवाद में एक शख्स की चाकू गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहन गार्डन इलाके की घटना, भागे आरोपी को पुलिस ने बदायूं से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भगवान के होने व न होने पर हुई बहस के बाद मोहन गार्डन इलाके में एक व्यक्ति ने 55 साल के परिचित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने चश्मदीद के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को बदायूं से गिरफ्तार कर लिया है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 7 जुलाई की रात मोहन गार्डन थाना पुलिस को एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। पुलिस को वहां एक चश्मदीद गौतम मिला, जिसने बताया कि घायल 55 साल के संदीप तिवारी को पीसीआर वैन से डीडीयू अस्पताल में लेकर गए हैं। अस्पताल में पुलिस को पता चला कि संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह गांव तिवारी का पुरवा, सुल्तानपुर यूपी का रहने वाला था।
विज्ञापन

चश्मदीद गौतम ने बताया कि 2 जुलाई को संदीप तिवारी और सिपट्टर सिंह उर्फ राजू के साथ वह उज्जैन गया था। वहां से तीनों 4 जुलाई को वापस आए। सात जुलाई को रात 11 बजे संदीप तिवारी उसके घर आया। इसी बीच राजेश नाम का व्यक्ति भी वहां आ गया। कुछ देर बाद सिपट्टर भी उसके घर आया जहां भगवान हैं या नहीं हैं, को लेकर बात होने लगी। इस दौरान सिपट्टर संदीप से झगड़ा करने लगा। राजेश और संदीप ने उसका विरोध किया। उसके बाद वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद सिपट्टर फिर से घर आया और संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि आरोपी बदायूं का रहने वाला है। पुलिस की टीम ने बदायूं यूपी के बदायूं के साथ-साथ हरिद्वार में भी छापा मारा। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को बदायूं के उसके गांव उनौला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि झगड़े के दौरान उसने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से संदीप पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें