फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: फुटपाथ पर सोने की जगह को लेकर विवाद में एक शख्स की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2024 08:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली किचूना मंडी इलाके में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में फुटपाथ पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Delhi Crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़गंज इलाके में बुधवार रात फुटपाथ पर सोने की जगह को लेकर विवाद में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली किचूना मंडी इलाके में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में फुटपाथ पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

छानबीन के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि फुटपाथ पर सोने की जगह को लेकर उसका मोहन से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मोहन की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर पहाड़गंज से मोहन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में मोहन ने पुलिस को बताया कि उसका शंकर से फुटपाथ पर सोने की जगह को लेकर विवाद हुआ था। हाथापाई के दौरान उसने सड़क पर पड़ा एक पत्थर उठाकर शंकर के सिर पर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल देखकर वह वहां से फरार हो गया। 

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या 
साकेत इलाके में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पार्क से मिला है। मृतक की शिनाख्त मोनू थापा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:42 बजे पुलिस को पुष्प विहार के एक पार्क में युवक के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पास ही खून से सना पत्थर रखा हुआ था। पुलिस ने मृतक की पहचान मोनू थापा के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें