दिल्ली में एक पड़ोसी पालतू कुत्ते के भौंकने पर भड़क गया। उसने लोहे की रॉड से कुत्ते और उसके मालिक की जमकर पिटाई। बचाव में आए लोगों को भी पड़ोसी ने पीटा, हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं।
राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पश्चिम विहार इलाके में पालतु कुत्ते के भौंकने के बाद एक व्यक्ति ने उस कुत्ते और उसके मालिक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान बचाने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी पड़ोसी ने जमकर पीटा।
विज्ञापन
हमले में पीड़ित परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुत्ते के मालिक का कहना है कि उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है, अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। घायलों का इलाज जारी है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुत्ते के मालिक रक्षित के बयान पर पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस थाने में IPC की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जारी है।