फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide At Metro Station : यमुना बैंक और सूरजमल मेट्रो स्टेशनों पर दो लोगों ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 09 Aug 2024 03:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। नवीन दिल्ली के रघुबर पुरा 2, गांधी नगर में परिवार के साथ रहते थे। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : X/@OfficialDMRC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त नवीन (50) के रूप में हुई है। घायल यात्री को बाहर निकाल कर पास से अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर कदम उठाने की बात लिखी है और मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मृतक नवीन परिवार के साथ रघुबर पुरा गांधी नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.15 बजे यमुना बैंक मेट्रो थाना पुलिस यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि प्लेटफार्म नंबर एक पर नोएडा से आने वाली मेट्रो ट्रेन के चपेट में आने से एक शख्स जख्मी है। मेट्रो कर्मी, सीआईएसएफ कर्मियों की मदद से पुलिस ने घायल शख्स को बाहर निकाल कर उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

तलाशी के दौरान नवीन के जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिससे उनकी पहचान रघुबर पुरा गांधी नगर निवासी नवीन के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह खुद आत्महत्या कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए कोई मजबूर नहीं कर रहा है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जिसकी वजह से वह पैसे कमा नहीं पा रहा है। उन्होंने लिखा है कि उनका परिवार काफी अच्छा है। उन्हें किसी से कोई परेशानी नहीं है। यह उनका अपना फैसला है। उनका जीवन अच्छा नहीं है। अंत में उन्होंने अलविदा लिखा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर बीमारी के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। घटना की वजह से नोएडा और वैशाली से द्वारका जाने वाली ट्रेन का परिचालन पंद्रह मिनट तक बाधित रहा। जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

सूरजमल मेट्रो स्टेशन से सड़क पर लगाई छलांग, मौत

इंडियन ऑयल में कार्यरत एक कर्मचारी ने बृहस्पतिवार दोपहर महाराजा सूरजमल मेट्रो स्टेशन से सड़क पर छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त हरीश (49) के रूप में हुई है।  उन्हें रेलिंग पर बैठा देखकर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें कूदने से रोकने की कोशिश की और नीचे चादर लगाकर बचाव किया। नीचे गिरने से उनके सिर में चोट लगी। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को एक शख्स के महाराजा सूरजमल मेट्रो स्टेशन से सड़क पर छलांग लगाने की जानकारी मिली। जब तक नांगलोई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सीआईएसएफ के जवान घायल शख्स को संजय गांधी अस्पताल लेकर जा चुके थे। जहां शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले पहचान पत्र के जरिये मृतक की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर सात निवासी हरीश (49) के रूप में हुई। 

छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि हरीश ने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे रेलिंग को पार कर छज्जे से छलांग लगा दी। सीआईएसएफ के जवान प्लेटफार्म नंबर एक के पास पहुंचकर उनसे बातचीत कर उन्हें नीचे छलांग लगाने से मना करते रहे। इसी बीच सीआईएसएफ के कुछ जवान चादर लेकर सड़क पर पहुंच गए। इसी बीच अचानक हरीश ने छलांग लगा दी। वह चादर के जाल में गिरे, लेकिन उनका सिर नीचे टकरा गया। जिससे वह बेहोश हो गए। पुलिस को घटनास्थल का एक वीडियो भी मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें