फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Suicide: डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, मचा हड़कंप

Tue, 24 Feb 2026 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह ट्रेन के सामने छलांग लगाकर 45 साल के व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त करोली राजस्थान निवासी महाराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को 10.12 बजे जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को एक शख्स के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि महाराज सिंह काफी दिन से डिप्रेशन के मरीज थे और इनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कल भी इलाज के लिए अस्पताल गए थे। वह उत्तम नगर में रहने वाले अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने दिल्ली आए थे। उनके परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे की वजह से द्वारका से नोएडा और वैशाली के मार्ग पर करीब आधे घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें