फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के स्कूल का चौकीदार था ऐसे हाल में, बेटा देखकर हुआ हैरान

Mon, 05 Mar 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
इसी स्कूल में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल का गेट खुला था। जब बेटा अंदर पहुंचा तो चौकीदार ऐसे हाल में था, देखते ही उसके होश उड़ गए। और फिर...
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। शाहदरा जिले की पुरानी सीमापुरी में स्कूल के अंदर एक चौकीदार की नृशंस हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ निवासी देवीलाल उर्फ दीनदयाल (35) के रूप में हुई है। 

रविवार सुबह देवीलाल का शव स्कूल के कमरे में पड़ा मिला। हाथों की नसें काटने के अलावा उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस को स्कूल की कुछ अलमारी टूटी मिली हैं। 
विज्ञापन


हालांकि स्कूल के मालिक ने सामान गायब होने से इंकार किया है। पुलिस लूटपाट, रंजिश समेत कई दृष्टिकोण से छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, देवीलाल बाल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, एच-425, पुरानी सीमापुरी में रात को चौकीदारी करता था। 

वह स्कूल में ही सोता भी था। कठुवा में रहने वाले उसके परिवार में पत्नी व एक बेटे के अलावा दो भाई हैं। 20 साल से देवीलाल पुरानी सीमापुरी में जयवीर की ट्रैवल एजेंसी में नौकरी करता था। करीब दो साल से वह अतिरिक्त कमाई के लिए संजीव शर्मा के स्कूल में चौकीदारी कर वहीं सो जाता था। 
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह देवीलाल ट्रैवल एजेंसी नहीं पहुंचा तो छोटे नाम का युवक उसे देखने स्कूल पहुंचा। स्कूल का दरवाजा खुला था। अंदर कमरे में देवीलाल का खून से लथपथ शव पड़ा था। छोटे की सूचना पर मालिक संजीव व पुलिस वहां पहुंच गए। 

पुलिस को देवीलाल के शव के पास से बीयर की एक बोतल और कुछ गिलास मिले हैं। पुलिस स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाश देवीलाल के मोबाइल फोन के अलावा कोई सामान नहीं ले गए। 
 
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर शर्मा का कहना है कि कमरे में फ्रेंडली एंट्री हुई है। इससे लगता है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें