शराब छुड़ाने के लिए पत्नी तंत्र-मंत्र कराने गई थी। फिर उसने तांत्रिक के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए।
नई दिल्ली इलाके के काली बाड़ी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तांत्रिक के साथ मिलकर फाइनेंस मैनेजर पति मूल रूप से आंध्र प्रदेश निवासी डीएस मूर्ति को जहर देकर मार डाला। महिला पति की शराब की लत से परेशान थी।
इसे छुड़ाने के लिए ही वह तांत्रिक के संपर्क में आई थी। पूछताछ में उसने पति की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी केवी रामा और तांत्रिक श्याम सिंह उर्फ भगत को गिफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को आरएमएल अस्पताल से एक अज्ञात व्यक्ति को भर्ती कराए जाने की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।