फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfers: दिल्ली से बड़ी संख्या में IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां भेजा... कौन आया

Mon, 05 Jan 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली से बाहर और बाहर से दिल्ली में नई तैनाती दी गई है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली से बाहर और बाहर से दिल्ली में नई तैनाती दी गई है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अश्वनी कुमार (1992 बैच) को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित किया गया है। वहीं संजीव खिरवार को लद्दाख से दिल्ली भेजा गया है। संतोष डी वैद्य का तबादला जम्मू-कश्मीर से दिल्ली किया गया है। आईपीएस अधिकारियों में अजीत कुमार सिंगला को पुडुचेरी से दिल्ली लाया गया है, जबकि राजीव रंजन सिंह को दिल्ली से चंडीगढ़ भेजा गया है। 

इसके अलावा मंगेश कश्यप का भी दिल्ली से तबादला किया गया है। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे एजीएमयूटी कैडर में नई जिम्मेदारियों का संतुलन साधने की कोशिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें