फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कबाड़ी वाले ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, दंपती को लौटाए लाखों के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
-कबाड़ में खरीदे अलमारी के साथ आ गए गए थे दस लाख के गहने, दंपती ने जताया आभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-16 में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले अशरफ ने ईमानदारी का मिसाल कायम की है। उसने रोहिणी सेक्टर-26 में रहने वाली एक महिला से एक अलमारी को कबाड़ में खरीदा। दुकान पर लाने के बाद उन्होंने अलमारी खोली तो देखा कि उसमें करीब 10 लाख रुपये की कीमत के सोने और चांदी के गहने रखे हैं। इसके बाद अशरफ ने उनके घर जाकर सारे गहने वापस किए। गहने मिलने के बाद महिला और उसके पति ने अशरफ को धन्यवाद दिया और उनकी ईमानदारी की तारीफ की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चांदनी कुमारी अपने पति सुनील के साथ सेक्टर 26 रोहिणी में रहती हैं। रविवार को वह घर के पुराने सामान को कबाड़ में बेच रहे थे। इस दौरान उन्होंने घर के अलमारी को भी कबाड़ी को बेच दिया। सोमवार को अशरफ ने अलमारी को तोड़ा। उसके लॉकर से एक बॉक्स मिला। उसे खोलने पर वह सन्न रह गए। उन्होंने उसमें सोने व चांदी के गहने देखे। उनको यह अंदाजा लगाया कि जल्दबाजी में महिला ने अलमारी को ठीक से जांच नहीं की होंगी। उन्होंने गहने रखने के बजाए ईमानदारी को चुना और अपने साथियों के साथ मिलकर उस परिवार से बात कर उन्हें अलमारी से गहने मिलने की बात कही। यह सुनते ही पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। अशरफ से गहने मिलने पर दंपती के आंखों में आंसू आ गए। सुनील और चांदनी ने अशरफ को धन्यवाद दिया। दंपती ने अशरफ को ईमानदारी का इनाम पर तीन हजार रुपये देने की की कोशिश की, लेकिन अशरफ ने पैसे भी लेने से साफतौर पर मना कर दिया। अशरफ गुलावटी बुलंदशहर यूपी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह रोहिणी में पिछले 10 साल से कबाड़ी का दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें