फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 9 दिन बाद ही पति ने नवविवाहिता की हत्या, आरोपी ने पत्नी पर किया ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

Mon, 07 May 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विलाप करते हुए मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी के 9 दिन बाद पति ने ही नवविवाहिता की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने ऐसा खुलासा किया पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। कोतवाली इलाके के गांव वहलीमपुरा में नौ दिन पूर्व ही सात फेरे लेने वाले पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। 

पहले वह पुलिस को लूट के दौरान हत्या की बात कह कर गुमराह करता रहा, लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात कुबूल ली। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति रविकांत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलीमपुरा निवासी रविकांत पुत्र नरेश गिरी की बीते 26 अप्रैल को दिल्ली निवासी पिंकी से शादी हुई थी। शुक्रवार देर रात करीब दस बजे रविकांत ने पुलिस को सूचना दी कि खुर्जा स्थित नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर वह अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने के लिए गया था। 
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो
रात करीब साढ़े आठ बजे वलीपुरा नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी कार को रोक लिया और पत्नी के साथ लूटपाट की कोशिश करते हुए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आनन-फानन में देहात-नगर कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। 

पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध लगने पर देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने मृतका के पति रविकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा मामला उगल दिया। आरोपी ने बताया कि शादी में मिले दान दहेज से वह व उसका परिवार खुश नहीं था। 

इसलिए उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। देहात कोतवाल ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को आरोपी ने वलीपुरा नहर में फेंक दिया था, जिसकी तलाश की जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें