फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने समझौते में मांग ली 'जान': सुसाइड नोट में पति ने लिखा- उसने मुकदमा खत्म करने को मांगे थे 30 लाख, इसलिए जा रहा हूं मरने

Tue, 10 May 2022 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि पत्नी एक मुकदमा में समझौते के लिए 30 लाख रुपये मांग रही थी, इस सबसे परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में घरेलू कलह से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने मुकदमेबाजी और पत्नी के 30 लाख रुपये मांगे जाने से परेशान होकर मौत को गले लगाने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसके बाद से दीपक की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। उसने पति के खिलाफ शिकायत दी हुई थी। खजूरी खास थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मां गई थी बेटे को ड्यूटी के लिए उठाने
पुलिस के मुताबिक दीपक अपने परिवार के साथ जीरो-पुश्ता, सोनिया विहार इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी शशि और दो बेटियां हैं। दीपक दिल्ली मेट्रो में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी था। सोमवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी। वह पहली मंजिल स्थित अपने घर के कमरे में मौजूद था। करीब 6.30 बजे दीपक की मां ड्यूटी पर जाने के लिए उसे उठाने के लिए पहुंची। दीपक का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मां ने बड़े बेटे को बुलाया। इसके बाद गेट की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुआ गया। वहां अंदर जाकर देखा तो दीपक का शव पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। नोट में दीपक ने अपनी मौत की वजह लिखी थी। जिसमें दीपक ने लिखा था कि उसकी पत्नी ने उस पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। इससे परेशान होकर जान दे रहा है।
विज्ञापन

पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर होता था विवाद
पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। करवाचौथ के दिन झगड़े के बाद दीपक की पत्नी अपने मायके नंद नगरी चली गई थी। इसके बाद उसने महिला प्रकोष्ठ समेत कई जगह दीपक की शिकायत कर दी थी। फिर दीपक को केस के सिलसिले में सीलमपुर बुलाया गया था। वहां उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे छुड़ाया था। पत्नी ने पति पर दोनों बेटियों को छीनने का आरोप लगाया था। इस सब से हताश होकर उसने मौत को गले लगा दिया। अब पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें