फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, तीन लोगों की हुई मौत और एक की हालत गंभीर

Sun, 15 Jun 2025 02:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद आरोपी चालक टेंपो को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस टेंपो को जब्त कर चालक की पहचान करने में जुटी है। मृतक और घायल एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, तभी टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त विजय (38), रमाकांत (30), नंदू कुमार (23) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान राजाराम (19) के रूप में हुई है। सभी बवाना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी नंबर 110 में काम करते थे और वहीं रहते थे। 

घटना के बाद आरोपी चालक टेंपो को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस टेंपो को जब्त कर चालक की पहचान करने में जुटी है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मृतक और घायल एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, तभी टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें