फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बारिश के दौरान ढाबे पर गिरा पेड़, टूटे बिजली के तार और फैल गया करंट; दो कर्मचारियों की मौत

Sun, 15 Jun 2025 01:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ढाबे पर काम करने के बाद दोनों बाहर ही सो जाते थे। रविवार को बारिश आई तो दोनों बचने के लिए कियोस्क में अंदर चले गए और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में रविवार तड़के तेज आंधी के साथ आई बारिश के दौरान आरके पुरम इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एमसीडी के कियोस्क में चल रहे ढाबे पर तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ गिर गया। पेड़ के साथ वहां से गुजर रहे बिजली के तार कियोस्क पर आ गिरे, जिससे उसमें करंट फैल गया। हादसे में वहां सो रहे ढाबे के दो कर्मचारियों को जोरदार करंट लग गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद दोनों को किसी तरह निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त रविंदर (30) और भरत (25) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे। ढाबे पर काम करने के बाद दोनों बाहर ही सो जाते थे। रविवार को बारिश आई तो दोनों बचने के लिए कियोस्क में अंदर चले गए और हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा आरके पुरम सेक्टर-1, विवेकानंद मार्ग हुआ है। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। आरके पुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें