फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ‘निरामयता’ में दिखी दक्षिण एशिया की चिकित्सा परंपराओं की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लोधी एस्टेट स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की आर्ट गैलरी में सोमवार शाम निरामयता: दक्षिण एशियाई ग्रंथों और परंपराओं में उपचार एवं स्वास्थ्य विषय पर एक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शनी दक्षिण एशिया की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों, स्वास्थ्य परंपराओं और उपचार के पहलुओं को दर्शाती है। इसमें प्राचीन चिकित्सा ज्ञान, महिला चिकित्सकों और वैद्यों के योगदान के साथ खान-पान और पर्यावरण के स्वास्थ्य प्रभावों को भी दिखाया गया है। प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बाली की ताड़ के पत्तों पर लिखी पांडुलिपियां हैं। ये पांडुलिपियां बाली की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति ''''उसादा'''' से संबंधित हैं। आईआईसी, भारत की सोच फाउंडेशन और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से यह प्रदर्शनी 13 से 18 अक्तूबर तक खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें