फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने युवती के साथ किया कुछ ऐसा, सह ना पाई

Thu, 01 Mar 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्वोत्तर की रहने वाली एक युवती का फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा था। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने युवती के साथ किया कुछ ऐसा, सह ना पाई। जानें
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर पर पूर्वोत्तर की युवती ने ऑपरेशन के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर वसंत कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

बुधवार शाम तक डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर की रहने वाली 25 साल की युवती में बीपीओ में काम करती है। 
विज्ञापन


उसे बवासीर की बीमारी है, जिसका ऑपरेशन फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। युवती ने 18 फरवरी को वसंत कुंज थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि डॉक्टर मुनींद्र गुप्ता ने ऑपरेशन थिएटर में उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन दे दिया था, इससे वह बेहोश जैसी हो गई थी। डॉक्टर उसे हर रोज शाम के समय फोन करता था। मुनींद्र ने उसका ऑपरेशन भी खराब कर दिया। युवती का आरोप है कि मुनींद्र कई और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।

युवती ने मीडिया से कहा कि इस वारदात के बाद वह ट्रॉमा में चली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तबीयत खराब होने के चलते पीड़ित युवती के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान नहीं हुए हैं।

हालांकि बताया जा रहा है कि मामला दर्ज कराने से पहले युवती ने गलत ऑपरेशन करने पर हर्जाना लेने के लिए डॉक्टर को कानूनी नोटिस भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें