फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुनक नहर पर 11 किमी लंबा छठ घाट तैयार, पांच विधानसभाओं को सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी से पहले 1400 ट्रक कचरा साफ हुआ
विज्ञापन

12 नवंबर को भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री रहेंगी मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनकर तैयार है। यहां पांच विधानसभा क्षेत्रों के श्रद्धालु पूजा करेंगे। करीब दो दशक से गंदगी और मलबे की समस्या से जूझ रही नहर का कायाकल्प किया गया है, सरकार इसे राजधानी के सबसे बड़े छठ पूजा स्थलों में शामिल करने जा रही है। नहर के दोनों किनारों से करीब 1400 ट्रक मलबा और कचरा निकालकर यहां पक्की सीढ़ियां, सड़कें और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं। 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस घाट का उद्घाटन करेंगे। साथ में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे। मुनक नहर में आसपास की कॉलोनियों से कूड़ा और निर्माण सामग्री डाले जाने के कारण यहां गंदगी का अंबार लगा था।


पूजा के लिए बनीं सीढ़ियां, चेंजिंग रूम और सीसीटीवी : घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों किनारों पर पक्की सीढ़ियां और सीमेंट की सड़कें बनाई गई हैं। चेंजिंग रूम, शौचालय, टेंट, प्रकाश और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस साल पूरे 11 किलोमीटर क्षेत्र में छठ पूजा की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, तीन पुलों का निर्माण, फव्वारे और हरियाली से जुड़े कुछ काम अगले दो से तीन महीने में पूरे करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा फायदा : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस परियोजना का लाभ शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बादली विधानसभा क्षेत्रों के हजारों परिवारों को मिलेगा। खासतौर पर पूर्वांचल के परिवारों को छठ पूजा के लिए बेहतर और व्यवस्थित जगह उपलब्ध होगी। सरकार की योजना इस स्थल को केवल छठ पूजा तक सीमित रखने की नहीं है। आगे इसे हरियाली, सैर-सपाटे और मनोरंजन के सार्वजनिक केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनक नहर का कायाकल्प पूर्वांचलवासियों की आस्था और परंपरा के सम्मान का प्रयास है। सरकार चाहती है कि छठ व्रतियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें