फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घाट बना, लेकिन स्वच्छता नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव विहार फेज-10 में पहली बार प्रशासन ने तैयार कराया छठ पूजा स्थल, नाले की गंदगी और दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। छठ महापर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष महत्व है, लेकिन शिव विहार फेज-10 में पूजा की तैयारियों के बीच प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है। यहां नाले के किनारे छठ पूजा के लिए घाट तो बना दिया गया है, लेकिन आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रही है। हैरानी की बात यह है कि नाले की सफाई कराने के बजाय उसकी बाउंड्री पर तिरपाल लगाकर उसे ढक दिया गया है। ऐसे में गंदगी दूर करने के बजाय उसे पर्दे के पीछे छिपाने की कोशिश पर सवाल उठ रहे हैं।
शिव विहार फेज-10 में पहली बार प्रशासन की ओर से छठ पूजा के लिए घाट तैयार कराया गया है। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं में खुशी है। इससे पहले कॉलोनी में पूजा समिति की ओर से अस्थायी घाट बनाया जाता था, जिसकी क्षमता महज 50 से 60 श्रद्धालुओं की थी। इस बार प्रशासन ने करीब 80 लोगों की क्षमता वाला घाट बनवाया है। इससे अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, घाट के आसपास फैली गंदगी और नाले से उठती दुर्गंध ने इस पहल की खुशी फीकी कर दी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ पूजा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में गंदे नाले के किनारे पूजा करना मुश्किल होगा। श्रद्धालु मोहन झा ने कहा कि आयोजन में साफ-सफाई की अनदेखी पर्व की भावना के साथ अन्याय है। घाट निर्माण की पहल सराहनीय है, लेकिन प्रशासन को आसपास के क्षेत्र की नियमित सफाई भी करानी चाहिए। सवाल यह है कि क्या नाले पर तिरपाल डालना ही जिम्मेदार विभागों की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए पर्याप्त है, या श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वास्तविक सफाई भी कराई जाएगी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें