नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम में शनिवार को थ्री आर्ट्स क्लब और कात्यायनी ने दास्तान-ए-खुशी का मंचन किया। लेखक निधिकान्त पाण्डेय ने किस्सों और गीतों के जरिये खुशी के उन पलों को मंच पर उतारा, जो रोजमर्रा की जिंदगी में छूट जाते हैं।
कहानी के बीच गीत जिंदगी के अलग-अलग रंग दिखाते रहे, देवानंद झा ने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत गाए। आने वाला पल जाने वाला है जैसे गीतों ने दर्शकों को यादों के सफर पर पहुंचाया। निधिकान्त ने बताया कि खुशी बड़ी उपलब्धि नहीं, बल्कि रिश्तों और छोटे पलों में भी मौजूद है। संगीत अधीर दास, अमित कुमार और जीतू नादान ने संभाला, जबकि रजनीश गौतम ने प्रकाश व्यवस्था की। सोहेला कपूर और अनुराधा दर द्वारा निर्मित यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित हुआ। संवाद