फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कैफे में आपसी विवाद में दोस्त को मारी थी गोली, युवती समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-करावल नगर इलाके की घटना, मुलाकात के लिए आए थे चार दोस्त, कहासुनी होने पर बाद एक ने चलाई गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करावल नगर के शिव विहार स्थित एक कैफे के बाहर 23 साल के मयंक को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी उनकी महिला मित्र है। आरोपियों की पहचान यश और अर्पित और 19 साल की युवती के रूप में हुई है। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और बाइक बरामद की है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 24 मई को करावल नगर थाना पुलिस को जीटीबी अस्पताल से एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि 23 साल के लोनी, गाजियाबाद यूपी निवासी मयंक को इलाज चल रहा है। उसके हाथ में गोली लगी थी। पूछताछ में मयंक ने बताया कि वह अपने दोस्तों यश उर्फ आशु, अर्पित और एक लड़की के साथ करावल नगर में स्थित मैजिक चिली रेस्टोरेंट एंड कैफे गेट-टुगेदर के लिए गये थे। रेस्टोरेंट में उसका यश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बहस होने के बाद वह वहां से जाने लगा, तभी यश ने कैफे से बाहर निकलकर उसपर गोली चला दी। गोली उसकी हथेली पर लगी। वह वहां से बाइक पर सवार होकर भागा और घटना की जानकारी अपने दोस्तों को दी। दोस्त उसे जीटीबी अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी वहां से भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि घटना के बाद युवती, अर्पित यश की बाइक पर सवार होकर गए थे। थाना प्रभारी संजय सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन करने के बाद हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी यश उर्फ गोलू ने मयंक पर गोली चलाने की बात कबूल की। उसने बताया कि आपसी विवाद में उसने गोली चलाई और फिर सभी आरोपी एक बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें