फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लड़की बनकर ऑनलाइन अश्लील बातें कर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, बेरोजगार होने पर करने लगा यह काम

Mon, 10 Jun 2024 11:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिला साइबर सेल ने लड़की बनकर ऑनलाइन अश्लील बातें करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर पीड़ितों को शिकार बनाता था। आरोपी की पहचान दीपक सैनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला साइबर सेल ने लड़की बनकर ऑनलाइन अश्लील बातें करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर पीड़ितों को शिकार बनाता था। आरोपी की पहचान दीपक सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहदरा साइबर सेल को ठगी की एक शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे टेलीग्राम पर श्रुति शर्मा के नाम से अश्लील बात करने का मैसेज मिला था। बातचीत करने के एवज में भुगतान करने के लिए कहा गया फिर आरोपी ने अपने जाल में फंसाकर उससे 12.7 लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल निरीक्षक मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़ित के दिए मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी हासिल की।

इसके बाद पुलिस ने बैंक खाते में दिए फोन नंबर की तकनीकी जांच कर दीपक सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दीपक फार्मा कंपनियों में काम करता था। दो साल पहले नौकरी छोड़ दी। उसके बाद से वह बेरोजगार था। इसके बाद अश्लील बात करने और जुआ खेलने का आदी हो गया। वह ड्रीम-11 और टेलीग्राम के कई ग्रुपों में जुड़ गया और ठगी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें