फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार : कड़कड़ाती ठंड में चार माह के मासूम को सड़क पर फेंका

Sun, 05 Jan 2020 07:59 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • युवक की नजर पड़ी तो बच्चे को ले आया गया, कपड़े पहनाकर पुलिस को दी सूचना
  • पुलिस ने बच्चे को चिल्ड्रेम होम भेजा, युवक ने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई
विज्ञापन
Baby - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। अज्ञात शख्स ने चार माह के मासूम लड़के को कड़कड़ाती ठंड में पतले से पकड़े में लपेटकर फेंक दिया। वहां से गुजर रहे युवक ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो फौरन बच्चे के पास पहुंचा। युवक बच्चे को उठाकर अपने घर ले आया। 
विज्ञापन


बच्चे के कपड़े बदलकर उसे मोटे कंबल में लिटाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर पहले अस्पताल, बाद चिल्ड्रेन होम भेजा। युवक ने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई है। सब्जी मंडी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अश्वनी सोनकर (32) परिवार के साथ विशेष्वरनाथ गली, सब्जी मंडी इलाके में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी व तीन बेटियां हैं। शनिवार तड़के पांच बजे अश्वनी जिम जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह छह बजे वापस आए तो उन्होंने देखा कि रास्ते में सड़क पर खुले आसमान के नीचे एक बच्चा सड़क पर पड़ा रो रहा था। 

वह एक पतले से कपड़े में लिपटा हुआ था। अश्वनी ने फौरन बच्चे को उठाया और घर ले आया। कपड़े पहनाकर फौरन अश्वनी की पत्नी ने बच्चे को दूध पिलाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे को कब्जे लिया।

अश्वनी ने बताया कि वह चाहता है कि यदि बच्चा कोई लेने न आए तो उसे गोद दे दिया जाए। दरअस्ल उसके बड़े भाई के यहां कोई औलाद नहीं है। अगर बच्चा उसे मिल जाता है तो उसके भाई के घर खुशियां आ जाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें