फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लाजपत नगर के अस्पताल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल; मौके पर दमकल विभाग की टीम

Wed, 05 Jun 2024 12:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर स्थित आई 7 अस्पताल में बुधवार सुबह 11.30 बजे आग लग गई, दमकल की 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाजपत नगर इलाके के एक आंखों के अस्पताल में आग लगने की सूचना है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में Eye7 चौधरी आई सेंटर में आग लग गई। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग किस वजह से लगी है अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। 

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आज सुबह 11.30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें