फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बैंक्वेट हॉल की रसोई में धमाके के साथ लगी आग, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
-बैंक्वेट हॉल की तरफ से नहीं दी गई पुलिस को जानकारी
विज्ञापन

-पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आदर्श नगर इलाके में स्थित द मिराकी बैंक्वेट हॉल की रसोई में शनिवार दोपहर धमाके के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। बैंक्वेट हॉल ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। झुलसे लोगों को पास के अस्पताल ले गए और फिर उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। आरोप है कि बैंक्वेट हॉल का मालिक जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है। आशंका है कि गैस रिसाव के कारण आग लगी, जिससे धमाका हुआ। बहरहाल तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आदर्श नगर स्थित द मिराकी बैंक्वेट हॉल में शनिवार दोपहर आग लगने और इसमें कुछ लोगों के झुलसने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। सूचना ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। वजीरपुर के फायर स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर विजय दहिया ने बताया कि कंट्रोल रूम को 12.44 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों को मौके पर कोई घायल नहीं मिला। विजय दहिया के मुताबिक उनकी टीम जब अस्पताल पहुंची तो वहां पता चला कि घायलों को किसी और अस्पताल में लेकर गए हैं। दमकल कर्मियों ने आग लगने की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि पीसीआर की ओर से आग लगने की सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस को दे दी गई थी। आदर्श नगर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं। आग बुझाई जा चुकी थी। घायलों की पहचान समीर, विक्की, उमेश और कौशलेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस बैंक्वेट हॉल मालिक के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें