पूर्वी दिल्ली।
मयूर विहार फेज-1 स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय पॉकेट-4 में शनिवार को 77 वीं गणतंत्र दिवस मना। इस अवसर पर विद्यालय की छह मेधावी छात्राओं को प्रथम प्रेमजय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अशोक-कमलेश की ओर अपने माता-पिता प्रेमवती एवं जय किशन लाल गुप्ता की स्मृति में दिए गए। सम्मानित होने वालों विद्यार्थियों में तलत अशरफ, प्रिया तिवारी, वंशिका, साक्षी, भूमि दीक्षित और इशिका सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम संजय कुमार, एके गुप्ता, और प्रधानाचार्य अनिल भाटी मौजूद रहे। संजय कुमार ने छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। एके गुप्ता ने भविष्य में मेधावियों को पुरस्कृत करने का वादा किया। प्रधानाचार्य अनिल भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद