फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Sadar Bazar: दिल्ली के सदर बाजार में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं; बचाव कार्य जारी

Sat, 12 Jul 2025 10:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिलहाल इस हादसे में कितनी हानी हुई है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है और न ही आग लगने के कारणों का पता चल सका है। 
विज्ञापन
सदर बाजार में दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर बाजार इलाके में शनिवार दोपहर तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर काॅस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की 27 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन



 

दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दमकल विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर 3:49 बजे सदर बाजार की मटके वाली गली में एक दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के डिप्टी चीफ डॉ. संजय तोमर ने बताया कि आग 100 गज में बनी तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित दुकान में लगी थी। आग लगते ही इमारत में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए थे। आग बुझाने के दौरान फायर ऑपरेटर योगेन्द्र झुलस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें