फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अंतरराष्ट्रीय मीट कारोबारी के बंगले में लगी आग, दो बेटियों ने तोड़ा दम; तस्वीरों में देखें अंदर का मंजर

Tue, 02 Apr 2024 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Sadar Bazar Fire : दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को निकाला। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
1 of 9
शीशा तोड़कर दोनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार दोपहर अंतरराष्ट्रीय मीट कारोबारी के घर में आग लग गई। हादसे में मीट कारोबारी की दो बेटियों की हादसे में मौत हो गई। इनकी पहचान गुलआशना (15) और अनाया (13) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

2 of 9
घटना के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
आलीशान बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर बने थियेटर में आग लगी थी। आग लगते ही संट्रेलाइज्ड एसी डक्ट की वजह से पूरे घर में धुंआ भर गया। कारोबारी की पत्नी और चार नौकरों ने तो किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उनकी दोनों बच्चियां पहली मंजिल के बाथरूम में फंस गईं।
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर जांच दल - फोटो : अमर उजाला
आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी मास्क लगाकर अंदर घुसे। बाद में एक-एक कमरे की तलाशी लेने पर दोनों बच्चियां बाथरूम में अचेत मिलीं। अस्पताल ले जाने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। सदर बाजार थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

4 of 9
जांच टीम ने लिए जांच के सैंपल - फोटो : अमर उजाला
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि एसी में हुए शार्ट सर्किट के बाद घर में बन थियेटर में आग लगी। इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई। हादसे में एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

5 of 9
जांच टीम ने लिए जांच के सैंपल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2.07 बजे कुरैश नगर के चमेलियान रोड पर हुआ। यहां सी-366 में मीट कारोबारी हाजी मोहम्मद सालिम शब्बो कुरैशी परिवार के साथ रहते हैं। करीब 750 गज जमीन में इन्होंने दो मंजिला आलीशान बंगला बनाया हुआ है। यहां परिवार के अलावा इनके नौकर भी रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
शीशा तोड़कर घुसी थी बचाव टीम - फोटो : अमर उजाला
सालिम का कई देशों में मीट निर्यात का कारोबार है। इनके परिवार में पत्नी गुलिस्तां कुरैशी के अलावा बेटा शारिक, खिजर, दो बेटी गुलआशना और अनाया थे। पिछले कुछ दिनों से कारोबार के सिलसिले में सालिम दुबई गए हुए थे। घर में पत्नी और बच्चे मौजूद थे। मंगलवार दोपहर को अचानक ग्राउंड फ्लोर पर बने इनके थियेटर से धुंआ उठने लगा।
विज्ञापन

7 of 9
आगजनी के कारणों का पता लगाने में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
ग्राउंड फ्लोर पर उस समय गुलिस्तां, गार्ड, ड्राइवर और घर में काम करने वाले दो नौकर थे। सालिम के दोनों बेटे उस समय घर में मौजूद नहीं थे। बेटियां पहली मंजिल के कमरे में थीं। आग लगते ही गुलिस्तां व नौकर बाहर निकल गए। दोनों बच्चियां पहली मंजिल पर फंस गई। किसी तरह दोनों ने खुद को बाथरूम में कैद कर लिया।

8 of 9
बंगले के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
इधर देखते ही देखते पूरे घर में धुंआ भर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी बीए सेट (मास्क) लगाकर घर में दाखिल हुए। घर के शीशे तोड़कर धुंआ निकाला गया। बाद में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई, लेकिन बच्चियां किसी कमरे में नहीं मिली। बाद में एक बाथरूम अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

9 of 9
बचाव कर्मी बंगले के अंदर जाता - फोटो : अमर उजाला
उसका दरवाजा तोड़ने पर दोनों बच्चियां अचेत हालत में मिली, फौरन उनको नजदीकी जीवन माला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सालिम मुरादाबाद से सपा विधायक हाजी मोहम्मद नासिर कुरैश के भाई हैं। बच्चियों की मौत की सूचना मिलते ही नासिर भी दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें