फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मौजपुर के रेस्तरां में आग का तांड़व, मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए बच्चों समेत पहली मंजिल से कूदे लोग

Wed, 14 Oct 2026 11:31 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजपुर इलाके के एक रेस्तरां में आग लगने की घटना सामने आई है। इस बीच घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें रेस्तरां के अंदर से धुआं निकलता और पहली मंजिल की बालकनी से लोगों को कूदते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजपुर इलाके के एक रेस्तरां में आग लगने के बाद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बच्चों समेत इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से कूदना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे वेलकम थाना क्षेत्र के जाफराबाद मेन रोड स्थित एक रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि आग रेस्तरां के किचन में लगी थी और रेस्तरां के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। हालांकि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि रात में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके अधिकारी ने भी बताया कि आग रेस्तरां के किचन में लगी थी। 

इस बीच घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें रेस्तरां के अंदर से धुआं निकलता और पहली मंजिल की बालकनी से लोगों को कूदते देखा जा सकता है। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति पहले कम से कम दो बच्चों को बालकनी से नीचे फेंकता है। जिसके बाद दो-तीन लोग इमारत से छलांग लगा देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नीचे खड़ी भीड़ बच्चों और लोगों को पकड़ लेती है। वीडियो में एक व्यक्ति एक खंभे के सहारे नीचे उतरते भी दिख रहा है, जबकि कुछ लोग सीढ़ी लगाकर बालकनी तक पहुंचने की कोशिश करते भी देखे  जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें