फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर पर हुई मारपीट, युवकों ने एक-दूसरे को जड़े थप्पड़; वीडियो

Wed, 28 May 2025 05:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दो बाइकों में मामूली टक्कर होने पर दो पक्षों में खूब मारपीट हुई। मारपीट का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर पुलिस ने कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाइवे (एनएच-48) पर दो बाइकों में मामूली टक्कर होने पर दो पक्षों में खूब मारपीट हुई। हाइवे पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। पुलिस भी वायरल वीडियो के बारे में पता लगा रही है कि एनएच-48 पर किसी क्षेत्र का और कब का है। 

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि करीब 30 मिनट तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में दोनों पक्षों के युवकों को चोटें आईं हैं। वायरल वीडियो में दो पक्षों के युवक एक-दूसरे को थप्पड़ व मुक्के मार रहे हैं। वहीं, हेलमेट से भी वार किए गए हैं। दोनों पक्षों के युवकों को कुछ लोग शांत कराने व झगड़ा बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करने में लगे हैं। इस घटना मे एक बाइक सवार के सिर पर चोट लगी और उसके सिर से खून भी बहने लगा। हाइवे पर हुए झगड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इससे हाइवे पर जाम लग गया। इस  घटना का वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जांच कराई जा रही है। देखा जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर कब व किसने अपलोड किया है। उसी आधार पर वीडियो के बार में पता चल सकेगा कि यह किस दिन व जगह का वीडियो है। फिलहाल मामले को लेकर अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें