फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महारैली से पहले सोशल मीडिया पर खूब चली समर्थन और विरोध की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं की अपील से लेकर पुराने वीडियो तक रहे चर्चा में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में होने वाली महारैली से पहले राजनीतिक दलों ने लोगों को जुटाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। नेताओं की अपील और नारों के साथ रैली के समर्थन में पोस्ट और वीडियो साझा किए जा रहे हैं। वहीं, पुराने वीडियो को रैली में शामिल होने आ रही भीड़ का बताकर प्रसारित करने के मामले भी सामने आए हैं। इस बीच, रैली के प्रचार के लिए यूथ कांग्रेस की ओर से साझा किया गया एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। ऐसे में रैली शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर समर्थन और विरोध की बहस तेज हो गई है।
नेताओं ने लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की
सोशल मीडिया पर रैली के समर्थन में कई तरह के संदेश साझा किए जा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वीडियो और पोस्ट के जरिए लोगों से ‘चलो दिल्ली’ अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं से भी रैली में पहुंचने का आह्वान किया। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर नारा दिया गया। इस तरह विभिन्न समूह अपने-अपने अंदाज में रैली के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

पुराने वीडियो को भीड़ से जोड़कर फैलाया
सोशल मीडिया पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ के वीडियो भी साझा किए गए। इनके साथ दावा किया गया कि लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से महारैली में शामिल होने दिल्ली आ रहे हैं। कुछ पोस्ट में दिल्ली आने वाली ट्रेनों के पूरी तरह भरे होने की बात कही गई। हालांकि, जांच में इन दावों को गलत पाया गया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के वीडियो पर उठे सवाल
रैली के प्रचार के लिए यूथ कांग्रेस ने करीब 20 सेकंड का एक वीडियो साझा किया था। इसमें एक युवक रात के समय सड़क पर जा रही महिलाओं की चुपके से तस्वीरें खींचता दिखाई देता है। वीडियो के साथ दिए गए संदेश पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए। कई लोगों ने महिलाओं की चुपके से तस्वीरें लेने को गलत बताया। विवाद बढ़ने के बाद यूथ कांग्रेस ने वीडियो हटा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें