फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपती व युवक पर हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच बच्चों की कहासुनी का मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दंपती और एक युवक को घायल कर दिया। इसके साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौकी भवन कुंड में दी शिकायत में लक्ष्मी पत्नी श्याम लाल सैनी (निवासी गुलाब सिंह नगला) ने बताया कि 11 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे उनके पड़ोसी नरेश सैनी के बच्चों के साथ उनके बच्चों की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद उनकी स्कूटी को नुकसान पहुंचाया गया। अगले दिन 12 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे उनका बेटा प्लॉट पर जा रहा था, तभी नरेश पक्ष के लोगों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार जब वह और उनके पति श्याम लाल बेटे को बचाने पहुंचे तो नरेश, विरजू उर्फ ब्रिजेश, मुन्शी, डालचंद, खुशहाल समेत शिमला, लीला, पुष्पा, वेदप्रकाश, राधा व योगिता सहित अन्य परिजनों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत में यह भी बताया गया कि बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार पवन और उनकी पत्नी लक्ष्मी के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की गई। इसके साथ ही कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के दौरान घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते में झगड़ा हुआ था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें