दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में कार्यरत एक पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। डीसीपी सेंट्रल, संजय भाटिया ने बताया कि तीन दिन पहले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
कोरोना वायरस के कारण दिल्ली पुलिस के किसी पुलिसकर्मी की मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है। शनिवार को दिल्ली पुलिस के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय की मौत हो गई। गौरतलब है कि इनसे पहले कांस्टेबल अमित राणा की भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।