फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दविंदर सिंह केसः कोर्ट ने एक शख्स को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Thu, 19 Mar 2020 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने आतंकियों के साथ पकड़े गए जम्मू-कश्मीर के बर्खास्त उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में एक व्यक्ति को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दविंदर सिंह के घर पर दबिश देकर उसकी पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान उसके घर से एक कार (जेके 21/6097) को भी जब्त की गई थी।

विज्ञापन


इससे पहले 14 मार्च को बर्खास्त हो चुके दविंदर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश रचने) का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम कठुआ जिले की हीरानगर जेल में बंद डीएसपी को सात दिन के प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली ले गई थी।

दविंदर पर आतंकियों को लाने-ले जाने और अपने घर में शरण देने का आरोप है। दविंदर को दो आतंकियों के साथ जनवरी में कुलगाम के नजदीक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। बाद में छापे के दौरान दविंदर के घर से हथियार भी बरामद हुए थे। शुरुआत में मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें