फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चोरी के मोबाइल खरीदने वाला बदमाश गिरफ्तार, 32 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी के पास से 10 और उसके घर से 22 मोबाइल फोन किए बरामद
विज्ञापन

-चोरी और लूटे गए मोबाइल को खरीदकर दूसरे राज्यों में बेच देता था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला के चांदनी महल थाना स्थित तुर्कमान गेट पुलिस चौकी के स्टाफ ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजान (35) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से 10 और उसके घर से 22 फोन मिले हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरों और झपटमारों से चोरी के मोबाइल खरीदता है। बाद में वह उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देता है। पुलिसय की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी दो बार इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि रविवार को तुर्कमान गेट एरिया में पुलिस गश्त कर रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे टीम ने एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक बैग के साथ घूमते हुए देखा। उसकी तलाशी ली तो तो उसके बैग में 10 मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन

आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बदमाशों से लूटे गए और चोरी किए गए मोबाइल खरीदकर दूसरे राज्यों में बेच देता है। बाद में उसकी निशानदेही पर घर से 22 मोबाइल फोन और बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें