संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर के वार्ड नंबर दस खारिया मोहल्ला में सन्नी के घर में बंधक बनाकर की गई डकैती के मामले में फरार चल रहे वांछित बदमाश शंकर को एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप प्रयास कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर एक लाख पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसको चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को खारिया मोहल्ला सन्नी के घर आठ दस हथियार बंद बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर डकैती की थी। आरोपी सोना चांदी लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में दो आरोपियों को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपियों सुभाष निवासी संग्रामपुर थाना खैर अलीगढ़ एवं नरेश निवासि रायपुर बांगर नौहझील जिला मथुरा से पूछताछ की गई तो रहस्य खुला की कुख्यात बदमाश शंकर की भी इस डकैती में संलिप्तता है। इसी आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर एसटीएफ की मदद से शंकर पहलवान को गिरफ्तार कर लिया।
शंकर पहलवान के ऊपर उत्तरप्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपए का एवं हरियाणा पुलिस द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है। गिरफ्तार बदमाश शंकर पहलवान के ऊपर हरियाणा के आसौदा में हत्या ,हत्या के प्रयास एवं आर्म्स अधिनियम का केस 2020 में दर्ज हुआ। इसके अलावा उसके खिलाफ थाना सुरीर मथुरा में संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ। जिसमें उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ। हथीन थाना में दर्ज डकैती के केस में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ। उसके ऊपर थाना खैर ,थाना नौहझील ,थाना कालांवाली में भी संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।
सोमदेव आर्य