फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजौरी गार्डन इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 56 मामले हैं दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 09:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस ने राजौरी गार्डन इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नजफगढ़ निवासी विनय उर्फ मोटा (36) के रूप में हुई है। बदमाश पर लूटपाट और झपटमारी के 56 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि पश्चिम जिला ऑपरेशन यूनिट लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की पहचान कर रही थी। इस दौरान विनय की पहचान की गई। पुलिस ने बदमाश पर निगरानी बढ़ाई। बृहस्पतिवार रात बदमाश के राजौरी गार्डन के इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने संजय गांधी पशु अस्पताल के पीछे गंदा नाला रोड पर घेराबंदी कर दी। देर रात बदमाश बाइक से वहां पहुंचा। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली सिपाही के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने उसे दबोच कर तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें