फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घाटा गांव की झुग्गियों में डेढ़ साल से चल रहा था धर्मांतरण का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को खाने-पीने और पढ़ाई-लिखाई का सामान देकर जीता था परिजनों का भरोसा
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 में महिलाओं द्वारा चलाई जा रहीं कक्षाओं के नाम पर धर्मांतरण के खेल में सामने आया है कि इस तरह की गतिविधियां झुग्गियों में करीब डेढ़ साल से चल रहीं थीं। हर शनिवार दोपहर बाद कक्षा लगाई जाती थी। झुग्गी में रहने वाले बच्चों को खाना, कपड़ा, किताब-कॉपियां और स्टेशनरी का सामान दिया जाता था। इसके अलावा आरोपी महिलाएं बच्चों को चावल, दाल, आटा समेत अन्य घरेलू सामान भी देतीं थीं, ताकि परिवार वाले बच्चों को उनके पास भेजने से मना न करें। इसके बदले में उनसे ईसाई धर्म को लेकर बातें की जातीं थीं। बच्चे भी घर पर माता-पिता के सामने ईसाई धर्म संबंधी बातें करने लगे थे, हालांकि परिवार वालों ने इस ओर खास ध्यान नहीं दिया था।


एनजीओ के नाम पर कक्षा लगाने से हुई थी शुरुआत
झुग्गी में रहने वाले परिवारों के अनुसार, उक्त महिलाओं ने करीब डेढ़ साल पहले झुग्गी में आना शुरू किया था। उन्होंने एनजीओ के नाम पर कक्षाएं लगाने की शुरुआत की थी। इसके बाद परिजनों से बच्चों को उनके पास पढ़ने भेजने के बारे में बात की। महिलाओं ने घाटा गांव के पास बच्चों को एकत्रित करना शुरू किया। पहले वे खुले मैदान में बच्चों को पढ़ातीं थीं। करीब सात महीने पहले झुग्गी मालिक नवीन से एक कमरा पांच हजार रुपये में किराये पर लिया था। नवीन का कहना है कि बच्चों की कक्षा लगाने के लिए उन्होंने महिलाओं को किराये पर कमरा दिया था। उनको जानकारी नहीं हुई कि महिलाएं बच्चों को धर्मांतरण संबंधी जानकारी देंगी। पुलिस ने जब उनसे संपर्क किया तो इस बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
चारों महिलाओं को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया गया था। महिलाओं से पूछताछ में कुछ जानकारी मिली है, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सुखपाल, थाना प्रभारी, सेक्टर-56, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें