फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बास कुशला गांव में साढ़े 8 करोड़ रुपये से बनेगा कम्युनिटी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर बास कुशला गांव में एक सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना बना रहा है। इस परियोजना पर करीब 8 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

गांव में शादी-विवाह, धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए उचित जगह नहीं है। इस कारण लोगों को निजी बैंक्वेट हॉल बुक करने पड़ते हैं। इन पर करीब पांच लाख रुपये तक का खर्च आता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सामुदायिक केंद्र बनने से बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें महंगे बैंक्वेट हॉल पर होने वाला खर्च भी बच सकेगा। निगम जल्द ही निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत भवन में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे ग्रामीण आसानी से अपने कार्यक्रम कर सकेंगे। सामुदायिक केंद्र से सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


कम्युनिटी सेंटर बनने से ग्रामीणों को गांव में ही कार्यक्रम करने की जगह मिल जाएगी। इससे लोगों का पैसा भी बचेगा और परेशानी भी कम होगी। -कंवरपाल चौहान, पार्षद वार्ड नंबर-7, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें