फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: कहासुनी में मुक्का मारा, कपड़े बेचने वाले शख्स की हुई मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस

Fri, 21 Feb 2025 09:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा में बुधवार रात मामूली कहासुनी में एक युवक ने दयाराम (55) के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया। इससे दयाराम अचेत हो गया। आसपास के लोग उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा में बुधवार रात मामूली कहासुनी में एक युवक ने दयाराम (55) के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया। इससे दयाराम अचेत हो गया। आसपास के लोग उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी शादाब (23) की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

उपायुक्त ने बताया कि दयाराम मक्खी सराय, शाहदरा में किराये पर रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। दयाराम का काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा है। ऐसे में पत्नी अलग रहती है। 
विज्ञापन


दयाराम शाहदरा में एक दुकान के बाहर कपड़े बेचता था। उसकी बगल में शादाब भी कपड़े बेचता है। बुधवार रात को आरोपी उसके पास पहुंचा और हाथ मारकर मजाक करने लगा। यह बात दयाराम को पसंद नहीं आई और वह आरोपी से बहस करने लगा। इस बीच कहासुनी में आरोपी ने दयाराम को जोरदार मुक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें