फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पतंग उड़ाने के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा मासूम, हुई मौत; मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 24 Jul 2025 08:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली खजूरी खास में मंगलवार शाम पतंग उड़ाने के दौरान मासूम तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। परिजन उसे लेकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-3, खजूरी खास निवासी पंकज (10) के परिवार में पिता आरामी सिंह, मां मिथिलेश, दो भाई व एक बहन है। पंकज पास के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। इसके पिता पास में ही चाऊमीन की रेहड़ी लगाते हैं। मंगलवार शाम पंकज छत पर पतंग उड़ा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें