फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सस्ता ट्रैवल पैकेज देने का झांसा देकर कारोबारी से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-इंस्टा से लिया था ट्रैवल एजेंसी का नंबर, शिकायत के बाद मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला में अंडमान निकोबार घूमने के लिए सस्ता पैकेज देने का झांसा देकर एक कारोबारी से ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एडवांस भुगतान की बात कहकर उनसे हजारों रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर बाहरी जिला साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जालसाजों की पहचान करने में जुटी है।
शिवम सिंह परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहते हैं। उनका कीर्ति नगर में फर्नीचर का कारोबार है। साइबर सेल में दर्ज प्राथमिकी में शिवम ने बताया कि मई में उन्हें परिवार के साथ घूमने के लिए अंडमान निकोबार जाना था। वह ऑनलाइन फ्लाइट की टिकट की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इंस्टा पर एक ट्रैवल एजेंसी का विज्ञापन देखा। जिसमें फ्लाइट की टिकट पर पचास फीसदी की छूट देने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी ने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया और उनसे फ्लाइट की तीन टिकट की लेने की बात कही। आरोपियों ने उनसे सस्ता पैकेज में तीन दिन के रहने, घूमने और आने-जाने की फ्लाइट की टिकट देने की बात कही। पैकेज को लेकर हामी भरने पर आरोपियों ने पीड़ित और उनके परिवार वालों के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही पचास फीसदी एडवांस देने के लिए कहा। पीड़ित ने पत्नी के बैंक खाते से साढ़े 24 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत नेशनल क्राइम पोर्टल पर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें