फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बजट पेश होने से कुछ देर पहले दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में एलजी का भी नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री सिरसा का भी नाम था शामिल, पुलिस ने तलाश के बाद सूचना को फर्जी बताया, हालांकि सुरक्षा कड़ी रही
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट पेश किए जाने से कुछ घंटे पहले मंगलवार को विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। भेजे गए धमकी भरे ईमेल में दिल्ली के उपराज्यपाल व मंत्री सिरसा का भी नाम था। विधानसभा परिसर की तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इसके बाद पुलिस ने सूचना को झूठा करार दे दिया।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजकर 28 मिनट पर विधानसभा को बम की धमकी भरा ई-मेल मिला। इसके बाद सुबह सात बजकर 49 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भी एक ईमेल भेजा गया। धमकी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बल ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने एक बयान में कहा कि विधानसभा में बम निरोधक दल सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच की गई। उन्होंने कहा कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ईमेल में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई उच्च पदस्थ गणमान्य हस्तियों का जिक्र था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें