फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Schools Bomb Threat: राजधानी में नहीं थम रहीं बम की धमकी, दिल्ली के कई स्कूलों को आया ईमेल

Thu, 20 Nov 2025 12:46 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल समेत दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल आया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे और स्टाफ मौजूद थे। सभी को तुरंत बाहर निकाला गया। स्कूलों को खाली करा दिया गया। जिसके बाद जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
दिल्ली के स्कूल को बम की धमकी की ईमेल आया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल समेत आज कई स्कूलों बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्कूल परिसर, भवनों, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संस्कृति स्कूल में काफी देर तक चली जांच और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। ईमेल की तकनीकी जांच कर भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं अन्य स्कूलों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे और स्टाफ मौजूद थे। सभी को तुरंत बाहर निकाला गया। स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिसकर्मी स्कूल और आसपास के क्षेत्र में तैनात हैं।

दिल्ली के चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले 18 नवंबर मंगलवार को दिल्ली के चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम की धमकी मिली। के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया गया था और गहन तलाशी अभियान चलाया गया था। लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें