फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गाड़ी छोड़ भागे बदमाश

Sun, 21 Jul 2019 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हत्या - फोटो : ANI
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डासना में शनिवार रात पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार तीन शूटर्स ने घटना को अंजाम दिया। लोगों के पीछा करने पर हमलावर स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन


थाना पिलखुवा, हापुड़ के गांव सिखेड़ा निवासी बलवीर सिंह तोमर (52) पुत्र रिछपाल सिंह अपने क्लीनिक के बाहर खड़े थे। इस दौरान स्कूटी सवार तीन युवक आए और उन पर गोलियां बरसा दीं। आधा दर्जन राउंड फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। सिर व कंधे में तीन गोलियां लगने से बलवीर सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।


 
गोलीबारी के बाद शूटर स्कूटी पर मौके से भागने लगे। हिम्मत दिखाकर स्थानीय लोग पीछे दौड़े तो शूटर हड़बड़ा गए। स्कूटी स्टार्ट न होने पर वे उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बलवीर सिंह को आनन-फानन में संजय नगर हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी पहुंचे मौके पर, तीन खोखे मिले
चौकी के पास सरेआम भाजपा नेता की हत्या से हड़कंप मच गया। एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी देहात नीरज जादौन, सीओ सदर प्रभात कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से कारतूस के तीन खोखे मिले।
विज्ञापन


अज्ञात हमलावरों ने चिकित्सक की गोली मारकर हत्या की है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच चल रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, उन पर काम किया जा रहा है।
- सुधीर कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें